
नई दिल्ली, 14 दिसंबर 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया।
यह रैली कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ थी। पार्टी का दावा है कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो रहा है।
रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देशभर से लाखों कार्यकर्ता पहुंचे, मैदान के अंदर-बाहर भारी भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद उत्साह चरम पर था, लोग ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगा रहे थे।

रैली को अभी राहुल गांधी संबोधित कर रहे है । कांग्रेस का कहना है कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन का आगाज है। BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।
रैली के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति को 5 करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपने की योजना बना रही है।