
जयपुर, 28 नवंबर। राजस्थान सचिवालय के मुख्य भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को शासन उप सचिव श्री राजकुमार बैरवा (कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग) तथा श्री रामेश्वर लाल जाट (मुख्यमंत्री कार्यालय) की सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दुलीचंद मीणा, विशेष सहायक, राज्य मंत्री, गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी एवं मत्स्य विभाग, जयपुर थे । उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों की लंबी एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की तथा स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

समारोह को सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश व्यास ने श्री बैरवा और श्री रामेश्वर लाल की सेवाओं को प्रेरणा दायक बताया। उन्होंने दोनों अधिकारीयों को सेवानिवृति के मस्त और खुश रहने की सलाह दी।
सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु शर्मा ने शुभकामनाये देते हुए सेवाकाल में स्थापित प्रतिष्ठा का स्मरण किया और कहा कि सेवानिवृति सरकारी व्यवस्था है। लेकिन आपको निरतर जुड़े रहना है और जब भी आवश्यकता रहेगी हम खड़े मिलेंगे।
राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कजोड़मल मीणा, निजी सचिव संघ के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, विधि सेवा संघ के अध्यक्ष श्री निकुंज दीक्षित, तकनीकी संघ के अध्यक्ष श्री बजरंग लाल शर्मा तथा सहायक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि श्री हनुमान कुमावत ने भी संबोधित किया।
कार्यकर्म में विभिन्न संघों के पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिवालय के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और फूलमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान श्री रामेश्वर लाल जाट की धर्म पत्नी का भी स्वागत किया गया।