
जयपुर। जयपुर। बहुप्रतीक्षित राजस्थान बीजेपी ने गुरुवार को अपने पदाधिकारियों की घोषणा की है । बीजेपी ने 34 लोगों को दायित्व दिया है । पार्टी ने नई कार्यकारणी में 9 उपाध्यक्ष,4 महामंत्री, 7 मंत्री और 7 प्रवक्ता का दायित्व दिया है ।
आज घोषित पदाधिकारियों की सूचि में 7 महिलाओं को स्थान मिला है। पार्टी ने आज इस नई टीम की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में गठित यह कार्यकारिणी सभी जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर जोर देती है, ताकि पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत किया जा सके।
महिला पदाधिरियों में नागौर की ज्योति मिर्धा,उदयपुर की अलका मूंदड़ा,अजमेर की सरिता गेना को उपाध्यक्ष , जयपुर की एकता अग्रवाल,बीकानेर की अपूर्वा सिंह को मंत्री,राखी राठौड़ ,स्टेफी चौहान को प्रवक्ता बनाया गया है।