पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र; सनी-बॉबी पहुंचे घर,अंतिम संस्कार में आए सितारे

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन और बीकानेर के सांसद रहे धर्मेंद्र का सोमवार को निधन होगया। वे 89 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
सोमवार को अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड के हीमैन के अंतिम दर्शन करने के लिए कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


बीकानेर सीट से लोकसभा सांसद रहे
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों के साथ राजनीति में भी भाग्य आजमा चुके हैं। वे राजस्थान की बीकानेर सीट से लोकसभा सांसद रह चुके थे। 2004 से 2009 के संसदीय कार्यकाल में वे सांसद रहे थे। तब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को करीब 57 हजार वोटों से शिकस्त दी। हालांकि यह पहला और अंतिम चुनाव रहा। उसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि उनका पहला प्यार फिल्में रही।
सनी-बॉबी पहुंचे धर्मेंद्र के घर
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के बाद बॉबी देओल और सनी देओल पापा के घर पर पहुंच गए हैं। इस वक्त देओल परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

फैंस का रो-रोकर बुरा हाल
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। धर्मेंद्र के फैंस उनके अंतिम दर्शन करने की पुलिस से गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।