
मुंबई।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरें सोमवार को सामने आने के बाद फिल्म जगत में हलचल मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हालांकि अभिनेता के परिवार या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के बाद प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का दौर शुरू हो गया। वहीं कुछ लोगों ने अपील की है कि परिवार की ओर से पुष्टि आने तक किसी भी अपुष्ट जानकारी का प्रसार न किया जाए।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर खबरें आ रही थीं। रविवार को उनके आवास के बाहर एम्बुलेंस और सुरक्षा बढ़ाए जाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी तबीयत को लेकर कयास तेज हो गए थे।
फिलहाल, धर्मेंद्र के निधन की खबरों की पुष्टि के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार किया जा रहा है ।