March 12, 2026

संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जा रहा है जोर

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर एवं बीकानेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में पार्टी की जमीनी स्तर पर सक्रियता, कार्यकर्ता सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा दोनों संभागों में संगठन विस्तार पर गहन मंथन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। यह बैठक पार्टी के संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *