February 1, 2026

पटना। नीतीश कुमार कुछ देर में गांधी मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे । वे 10वीं बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार समेत करीब 18 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

मोदी, शाह कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बड़े नेता शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

बिहार भाजपा प्रदेश सचिव और निवर्तमान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा।

बिहार सीएम शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी नेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता को हार्दिक बधाई। 10वीं बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे। बिहार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता विकास चाहती है।

आज बिहार और उसके नागरिकों के लिए ऐतिहासिक दिन है और मैं इस समारोह का हिस्सा बनकर तथा इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तेजस्वी यादव को भी यह समारोह अटेंड करना चाहिए अगर वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं। राजनीति में रहने वालों को जीत-हार से ऊपर उठकर जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

चौंकाने वाले चेहरे होंगे मंत्रिपरिषद् में
शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने में डेढ़ घंटे भी नहीं बचे हैं, लेकिन अब तक नई सरकार के चेहरों की तस्वीर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को विधान परिषद् की एक सीट भी मिलने वाली है। वह अपनी पत्नी की जगह बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाना चाह रहे हैं। अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर उन्हें शपथ दिलाई जाती है तो कुछ समय के बाद उनके लिए विधान परिषद् का रास्ता खोला जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र में जिम्मेदारी देने की तैयारी पहले से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *