
चंडीगढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की खाद्य आपूर्ति और राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
मंत्री ने बताया कि विभाग ऐसी नई तकनीक लेकर आ रहा है, जिससे मंडियों में आने वाले अनाज से लेकर राज्य में उत्पादित अनाज तक की पूरी जानकारी डिजिटल और अपडेटेड रहेगी। बैठक में अनाज मंडियों में सीसीटीवी लगाने, अनाज की बोरियों पर बारकोड प्रणाली लागू करने और खरीद से संबंधित POS मशीनों के टेंडर पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि:
- सभी राशन दुकानों पर 10 तारीख तक वितरण अनिवार्य रूप से पूरा हो
- स्टॉक और मंत्री के नाम का बोर्ड स्पष्ट रूप से लगा हो
- शिकायतों पर डिपो होल्डरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए
- चावल मिलों की स्टेटस रिपोर्ट और फिजिकल वेरीफिकेशन समयबद्ध तरीके से किया जाए