केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सख्त संदेश
अहमदाबाद/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सख्त से सख्त सजा दुनिया को यह संदेश देगी कि कोई भी दोबारा ऐसे हमले के बारे में सोचने की हिम्मत न करे। शाह ने गुजरात के मेहसाणा जिले के बोरियावी गांव में मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित किया।
‘दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा’
शाह ने कहा, जिन लोगों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है और जो इसके पीछे हैं, उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। भारत सरकार और गृह मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।