March 12, 2026

वसीम खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रविकांत को महामंत्री और अनिल यादव को बनाया मीडिया प्रभारी

जयपुर, 12 नवम्बर । कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ जयपुर जिला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष बलराम गुर्जर द्वारा की गई ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने बताया कि वसीम खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज यादव,उपाध्यक्ष, रविकांत,महामंत्री, माल सिंह,संगठन मंत्री , अनिल यादव,मीडिया प्रभारी, कोयल सैनी को महिला संयोजिका बनाया गया है। जबकि रेखा शर्मा महिला अध्यक्ष होगी ।
बलराम गुर्जर ने कहा कि नई टीम एकता, संघर्ष और न्याय के सिद्धांतों पर कार्य कर कर्मचारियों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्पबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *