
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को हालिया सुरक्षा घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री उसी दिन बरामद की गई। जिस दिन लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट हुआ था।
उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार यह निर्धारित कर सकती है कि यह आतंकवादी घटना थी या नहीं। श्रीनेत ने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। ऐसे समय में जवाबदेही और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी भूटान गए हैं।
उन्होंने सरकार की ख़ुफ़िया जानकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार के पास इस घटना के बारे में कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं थी? सुरक्षा में गंभीर चूक हो रही है। देश को लग रहा है कि वह मज़बूत हाथों में नहीं है। देश को विश्वास में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए। सोमवार को लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल के पास धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।