February 1, 2026

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राज्य स्तरीय यूनिटी मार्च

जयपुर। भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी – 2025’ का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया । राज्य स्तरीय पदयात्रा में स्वयं दौड़ लगाई और हजारों युवाओं, छात्रों, जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

गांधी सर्किल पर एकत्रित सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी की शुरुआत की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौड़,,राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा,समेत अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित संक्षिप्त सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा: “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका अधूरा सपना – जम्मू-कश्मीर का पूर्ण विलय – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा किया। आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।”उन्होंने युवाओं से अपील की वे सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लें। फिट रहें, एकजुट रहें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”

डॉ अरुण चतुर्वेदी ने किया स्मरण


राजस्थान वित् आयोग अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष” भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मरण किया और उन्होंने कहा कि – सम्पूर्ण भारत को एक भौगोलिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक सूत्र में पिरोने वाले आधुनिक भारत के शिल्पी, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय एकता के ध्वजावाहक “लौह पुरुष” भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

राज्य के सभी 33 जिलों में एक साथ आयोजन

जयपुर के अलावा जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अलवर समेत सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 7 बजे एक साथ रन फॉर यूनिटी शुरू हुआ। स्कूल-कॉलेज के छात्र, NCC कैडेट्स, NSS वॉलंटियर्स, पुलिसकर्मी, आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *