February 1, 2026

जयपुर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को दीपमाला स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली वर्ष   पर्यंत उत्सवधर्मिता में जीवन जीने का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि एक से एक दीप जलता है तो सर्वत्र प्रकाश का साम्राज्य होता है। स्नेह मिलन समारोह एकता, प्रेम और सद्भाव की हमारी संस्कृति के संवाहक है।

राज्यपाल ने स्नेह मिलन समारोह में सभी को स्वदेशी उत्पादों को उपयोग करने, स्वच्छता और सदाचार अपनाते विकसित भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजभवन में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ही एट होम में जनजाति क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जीवन में भी स्वच्छता और सदाचार अपनाएंगे, तभी दीपावली वर्ष पर्यन्त सुखद, उमंग भरी और रचनात्मकता से ओतप्रोत रहेगी।

इससे पहले राज्यपाल के समारोह में पहुंचने पर संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा और संरक्षक तथा मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री गोविंद पारीक ने अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *