February 1, 2026

अमृतसर। पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की इस मौसम की सबसे अधिक 283 घटनाएं हुईं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। नवीनतम वृद्धि के साथ 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने की कुल मामलों की संख्या 1,216 हो गई है।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार तरनतारन, अमृतसर, संगरूर और फिरोजपुर जिलों में फसल अवशेष जलाने के अधिकांश मामले सामने आए क्योंकि कई किसान फसल अवशेषों को आग न लगाने की राज्य सरकार की अपील की अवहेलना कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने की सबसे अधिक 296 घटनाएं तरनतारन में हुईं, इसके बाद अमृतसर में 173, संगरूर में 170, फिरोजपुर में 123, पटियाला में 73, बठिंडा में 61 और कपूरथला में 48 घटनाएं हुईं। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *