
श्री सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
सुजानगढ़, 29 अक्टूबर। राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बुधवार को चूरू जिले के सुजानगढ़ में अल्प प्रवास पर रहे । इस दौरान उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
बीजेपी नेताओं – कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सुजानगढ़ मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों ने विजय सेरेमिक्स कजारिया टाइल्स पर उनका आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
प्रवास के दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा पदाधिकारियों, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
सालासर में जोरदार स्वागत : सालासर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोश-उत्साह से डॉ. चतुर्वेदी का स्वागत किया। डॉ. चतुर्वेदी ने श्री सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पूर्व विधायक से मुलाकात : सुजानगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी से उनके निज निवास पर भेंट की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बालाजी महाराज से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
फतहपुर में आशीर्वाद व चर्चा: प्रवास के अंत में फतहपुर पहुंचे डॉ. चतुर्वेदी को महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज का आशीर्वाद मिला। बुधगिरि मढ़ी आश्रम में चल रहे गौ नवरात्रि में शामिल होकर नंदी पूजन व यज्ञ दर्शन किया।
