
नई दिल्ली। राष्ट्पिता महात्मा गाँधी की जयंती पर आज देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। राजघाट से लेकर जिले और तालुकाओं में उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
◼ कांग्रेस नेताओं की श्रद्धांजलि
राहुल गांधी- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बापू ने मुझे सिखाया है, जीना है तो डरे बिना जीना है – सत्य, प्रेम, करुणा और सौहार्द के रास्ते पर सबको जोड़ते हुए चलना है। गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, जीने और सोचने का तरीका हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”
◼ मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “गांधी जी के विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं।”
◼ के. सी. वेणुगोपाल-कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण बताया।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद करते हुए, उनके आदर्शों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सेवा का प्रतीक है, जो आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करता है।