February 1, 2026

👉

नई दिल्ली,नेशनल डेस्क। दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को खास अंदाज में मना रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, सालों से प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए लाइफलाइन की तरह काम कर रहे हैं. इसके बावजूद पिछली सरकारें उन्हें केवल आलोचना और गलत शब्दों से संबोधित करती रहीं. आज हमारी सरकार दिल से उनका आभार प्रकट करती है. उन्होंने स्कूल के छात्रों का भी धन्यवाद किया और कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्ड प्रधानमंत्री को बुधवार तक भेज दिए जाएंगे. रेखा गुप्ता बोलीं, मैं वादा करती हूँ कि आपके कार्ड आज ही भेजे जाएंगे ताकि वह कल तक पीएम मोदी को मिल जाएं. उन्हें यह जरूर अच्छा लगेगा कि आपने इतनी भाषाओं में उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ये कार्यक्रम होंगे –

  • विशेष मॉर्निंग वॉक: दिल्ली सरकार के मंत्री, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में लोग कृतव्य पथ पर एक विशेष मॉर्निंग वॉक में शामिल होंगे।
  • गीत लॉन्च: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “नमो प्रगति दिल्ली- बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक” गीत लॉन्च किया, जिसमें बच्चों ने 21 अलग-अलग भाषाओं में स्वर मिलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
  • 10 किमी कैनवस पेंटिंग: NDMC एक प्रदर्शनी लगा रही है, जिसमें 12500 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 10 किलोमीटर लंबी कैनवस पेंटिंग होगी, जिसे पदमविभूषण, पदमश्री, और वरिष्ठ कलाकारों द्वारा बनाया जाएगा।
  • रक्तदान शिविर: सरकार की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।
  • सेवा पखवाड़ा: दिल्ली सरकार राजधानी के 3 हजार RWA, वन रक्षकों और औद्योगिक श्रमिकों को आधुनिक इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र में कई नई पहलें की जाएंगी, जैसे कि पाठ्यक्रम, राष्ट्र नीति, नीव और निपुण जैसे कार्यक्रम।
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 50,000 नई पेंशन की शुरुआत करेंगे, जिसके लिए 149 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। यह योजना उन बुजुर्ग नागरिकों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें सहारा देने की जरूरत है।

breakingnewslive #india #pmmodi #rekhagupta #hindinewsanalysis #india #hindinewslive#loksabha #vidhansabha #delhi govt #bjp#jpnadda #bjppresident #newbjppresident #bjp #pm #modi #india #bjp #Modi’s_birthday

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *