
नई दिल्ली,नेशनल ब्यूरो। युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, ने MyGov प्लेटफॉर्म के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। इस क्विज का उद्देश्य युवाओं और आम जनता के बीच राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक महत्व, देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है। जिसमें 21 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के 25 विजेताओं को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ सियाचिन जाने का मौका मिलेगा।
मंत्रालय का कहना है कि यह क्विज देशभक्ति को बढ़ावा देगी और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी। माई भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर आयोजित इस ऑनलाइन क्विज में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं और तिरंगे के बारे में अपने ज्ञान टेस्ट कर सकते हैं।
क्विज का विवरण विषय: राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीक और परंपराएँ।इसमें सभी भारतीय नागरिक इस क्विज में भाग ले सकते हैं।
क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जो हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे।प्रत्येक प्रश्न के लिए 30 सेकंड का समय दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि क्विज में 10 प्रश्न हैं, तो कुल 300 सेकंड (5 मिनट) का समय होगा। क्विज MyGov.in (https://quiz.mygov.in) पर आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को अपने MyGov प्रोफाइल को सटीक और अपडेट रखना होगा, क्योंकि मंत्रालय इसका उपयोग आगे के संचार के लिए करेगा।
पुरस्कार और प्रोत्साहननकद पुरस्कार
:प्रथम पुरस्कार: ₹25,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000
तृतीय पुरस्कार: ₹10,000
सांत्वना पुरस्कार: ₹5,000 (कई विजेताओं के लिए)
शीर्ष 100 विजेताओं को ₹1,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
प्रमाणपत्र: क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को MyGov.in द्वारा डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विशेष निमंत्रण: शीर्ष 250 प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2025 को लाल किले, नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा निमंत्रण कार्ड जारी किया जाएगा।
विजेताओं के लिए आवश्यकताएँ: विजेताओं को परिणाम घोषणा के बाद पहचान, आयु, पता और बैंक विवरण जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों को न प्रदान करने पर चयन रद्द हो सकता है।